1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीम का थाना-कोटपूतली सड़क मार्ग चार लेन का होगा, सीएम ने मंजूर किए 178 करोड़

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jun 10, 2023

CM Ashok Gehlot New District Big Gift

CM Ashok Gehlot New District Big Gift

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 कि.मी. लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा।
मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को 4 लेन करने की घोषणा की थी।

सौ आयुष औषधालयों में यूनानी चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 आयुष चिकित्सालयों/औषधालयों में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इन सुविधाओं के संचालन के लिए कुल 200 पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

इन 100 आयुष चिकित्सालयों/औषधालयों में यूनानी चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक में यूनानी चिकित्साधिकारी तथा यूनानी कनिष्ठ नर्स/कम्पाउण्डर के 1-1 पद का सृजन किया जाएगा। इनके लिए 20 लाख रुपए लागत से आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों की खरीद भी की जाएगी।
जयपुर में 18, जोधपुर में 16, भरतपुर में 8, सीकर में 6, अजमेर व सवाईमाधोपुर में 5-5, उदयपुर, दौसा व झुंझुनूं में 4-4, नागौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व चूरू में 3-3, कोटा, जालोर, जैसलमेर व राजसमंद में 2-2, अलवर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, पाली, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर व टोंक में 1-1 आयुष चिकित्सालय/औषधालय में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Story Loader