
मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेन का हुआ संचालन
जयपुर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर)-उधना एवं उधना-हिसार-मुम्बई सेट्रल स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09093, मुम्बई सेंट्रल-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा 4, 11 व 18 फरवरी को मुंबई सेंट्रल से शनिवार को 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09094, भगत की कोठी (जोधपुर)-उधना स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा 5, 12 व 19 फरवरी को भगत की कोठी से रविवार को 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 07.00 बजे उधना पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09091, उधना-हिसार स्पेशल रेल सेवा 8, 15 व 22 फरवरी को उधना से बुधवार को 1.10 बजे रवाना होकर 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09092, हिसार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा 9, 16 व 23 फरवरी को हिसार से गुरूवार को 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 04.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी।
Published on:
2 Feb 2023, 5:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.