
कन्या, मिथुन, मकर और अन्य राशि की महिलाओं को विशेष सुख होगा प्राप्त
जयपुर.
27 अक्टूबर को आने वाले सुहागिनों के पर्व करवाचौथ के मौके पर तकरीबन 70 साल बाद अद्भूत संयोग बनने से पूजन का फल कई गुना अधिक होगा। इस दिन मंगल योग के साथ रोहिणी नक्षत्र योग, चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय, संकष्टी गणेश चतुर्थी, सत्यभामा योग बन रहा है। यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। शनिवार को शहर में चन्द्रोदय रात 8.06 मिनट पर होगा। गत 19 अक्टूबर को दोपहर 2.30 मिनट पर शुक्र पश्चिम में हो गया है। हालांकि इस बार शुक्र तारा अस्त रहेगा, किंतु महिलाएं व्रत करने के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दे कर ही अपना व्रत खोलेंगी। इसके साथ ही शहर में जोर शोर से महिलाओं द्वारा उद्यापन की तैयारी की जा रही है जिसमें उद्यापन में दिए जाने वाले उपहारों को सामान पहले से पसंद करवाए जा रहे हैं। वहीं खासतौर पर सास की ओर से दिए जाने वाले सरगी के उपहार में ज्वैलरी देने का चलन बढ़ रहा है। जिसके चलते बाजारों में ज्वैलर्स की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। पहले ज्वैलरी बुक करवाने पर विशेष ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
मिलेगा विशेष सुख
पं.राजकुमार चतुर्वेदी के मुताबिक इस बार व्रत रखने वाली महिलाओं को विशेष फल मिलेगा। चंद्रमा की वृष गत होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ, वृष और तुला राशि की महिलाओं को पति से विशेष सुख प्राप्त होगा।
पूजा करने का शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 55 मिनट का होगा, जो कि शाम 5.47 से 7.02 तक का है।
जयपुरी करवा की दूसरी जगहों पर भी मांग
जयपुर.
पति की दीर्घायु की मंगलकामना का व्रत करवा चौथ 27 अक्टूबर को है। महिलाओं के सबसे खास माने जाने वाले इस व्रत के लिए बाजार पूरी तरह से खरीददारी के लिए सज चुके हैं। परकोटे समेत अन्य जगहों पर खरीरदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। ज्वैलरी शोरूम से लेकर साड़ी, मोबाइल शॉप और मॉल्स में इस कई ऑफर्स के साथ फाइनेंस की स्कीम भी दी जा रही है। दुकानों पर विशेष तौर पर करवा चौथ पर करवे, माता की फोटो, नारियल, पूजा की थाली और अन्य पूजा सामग्री समेत श्रृंगार के सामानों के लिए अलग-अलग स्टॉल्स सजी हुई हैं। इसके साथ ही दान करने के लिए भी महिलाएं कई सामान खरीद रही है।
विभिन्न रंग के करवे
बीते कई दिनों से शहर में मिट्टी, चीनी के करवें कारीगर बना रहे हैं। इस बार मिट्टी के करवों में विभिन्न रंगों और कलाकृतियों से सजाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 40 रुपए तक है। कारगीरों का कहना है कि शहर के अलावा दूसरी जगहों पर भी करवें बनाकर भेजे जा रहे हैं। जयपुरी करवा और गंगा सागर करवा दुकानों की रौनक बढ़ा रहे हैं। इनकी कीमत 50 से 200 रुपए के आसपास है। चीनी के करवों की कीमतों में कुछ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं बर्तनों की दुकानों पर चांदी, स्टील, पीतल सहित अन्य करवों की मांग देखने को मिल रही है।
Published on:
23 Oct 2018 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
