scriptपश्चिमी विक्षोभ से अगले एक दो दिन में बदलेगा प्रदेश का मौसम, गुलाबी सर्दी देगी दस्तक | Night Temperature to Drop in Rajasthan - Jaipur Weather Forecast | Patrika News
जयपुर

पश्चिमी विक्षोभ से अगले एक दो दिन में बदलेगा प्रदेश का मौसम, गुलाबी सर्दी देगी दस्तक

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरOct 15, 2018 / 12:38 pm

dinesh

rajasthan weather
जयपुर। हवा की दिशा में हो रहे बदलाव से दिन के अलावा रात में पारे का मिजाज नर्म होने लगा है। फिलहाल दिन में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन उत्तर पूर्वी हवाएं चलने और जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से अगले एक दो दिन में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना मौसम केंद्र ने जताई है।
बीती रात प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा है वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान में बीती रात पारा सात डिग्री उछलकर 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी इलाकों मे फलोदी में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं भीलवाड़ा 15.9,अलवर 14.4,पिलानी 16.1,सीकर 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
राजधानी में बीती रात के तापमान में पारा चार डिग्री उछलकर 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि सुबह शाम के समय शहर में गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है। सूर्यास्त होते ही हल्की ठंडक शहवासियों को महसूस हो रही है वहीं सुबह के समय में मौसम का मिजाज सर्द रहा है।
आज सुबह नौ बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में छितराए बादल छाए रहने व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।

Home / Jaipur / पश्चिमी विक्षोभ से अगले एक दो दिन में बदलेगा प्रदेश का मौसम, गुलाबी सर्दी देगी दस्तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो