
जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर बरकरार सस्पेंस आखिरकार खत्म हुआ। प्रदेश की नौकरशाही के नए मुखिया के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी एनसी गोयल को मुख्य सचिव बना दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद कार्मिक विभाग ने शनिवार को इसकी घोषणा कर दी है। इसके अलावा प्रदेश के 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए है। आज सुबह से ही सचिवालय के गलियारों में एनसी गोयल को नया मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। गोयल इस पद पर नियुक्त होने वाले प्रदेश के 40वें मुख्यसचिव हैं। गोयल हरियाणा के रोहतक के मूल निवासी है। राजस्थान सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया। इनमें प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल को प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावण विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृत विभाग, राजस्थान जयपुर लगाया है।
योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में माना जाता है महारथी
प्रदेश के नए सीएस बने गोयल का कार्यकाल सिर्फ चार माह तक रहेगा। गोयल फिलहाल वन एवं पर्यावरण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कामकाज संभाल थे। गोयल वरिष्ठता में 7वें नंबर पर है। उन्होंने पहले जयपुर मेट्रो और अब टूरिज्म वन में काफी अच्छा काम किया है। योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में उन्हें काफी तेज माना जाता है।
मुख्य सचिव अशोक जैन का कार्यकाल 31 दिसम्बर को पूरा
मुख्य सचिव अशोक जैन का कार्यकाल 31 दिसम्बर को पूरा हो रहा है। शुक्रवार को अंतिम कार्य दिवस के चलते मुख्य सचिव को लेकर आदेश होने की उम्मीद थी। शाम तक अफसर और अन्य लोग कार्मिक विभाग में इसको लेकर पूछताछ करते रहें। कार्मिक विभाग के अफसर भी सरकार से आदेश मिलने के इंतजार में रात आठ बजे तक सचिवालय में मौजूद रहे। उधर, मुख्य सचिव जैन की दिनचर्या पर भी लोगों की निगाह रही। शाम को उनकी सेवा विस्तार की भी चर्चा चली, लेकिन किसी ने पुष्टि नहीं की। कार्मिक विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जैन का कार्यकाल 31 दिसम्बर तक है।
Updated on:
30 Dec 2017 07:11 pm
Published on:
30 Dec 2017 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
