3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं लगेगा परीक्षा में प्रवेश शुल्क

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की आगामी परीक्षा में प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शनिवार को डॉ एस राधाकृष्ण शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में दी।

less than 1 minute read
Google source verification
नहीं लगेगा परीक्षा में प्रवेश शुल्क

नहीं लगेगा परीक्षा में प्रवेश शुल्क

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की आगामी परीक्षा में प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शनिवार को डॉ एस राधाकृष्ण शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में दी।
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2023 के सभी टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कुछ छात्रों से वीडियो कांफ्रेंस के जरीए बातचीत की। कल्ला ने बताया कि नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की आगामी परीक्षा में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कल्ला ने बताया कि नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में धीरे—धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए आगामी परीक्षा में प्रवेश शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरीए छात्रों को कहा कि वे आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए एक अच्छे विद्यार्थी और एक अच्छे नागरीक बने।

महात्मा गांधी विद्यालय से आए 20 गुना ज्यादा आवेदन
डॉ बीडी कल्ला ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय का रिजल्ट बाकी विद्यालयों से अच्छा रहा है। महात्मा गांधी विद्यालय से नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए 20 गुना ज्यादा आवेदन आ रहें हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महात्मा गांधी विद्यालय के 2700 स्कूल खोले जा चूकें हैं। आने वाले दिनों में 100 विद्यालय और खोले जाएंगे। इन विद्यालयों के लिए अंग्रेजी माध्यम के 10 हजार अध्यापकों की भर्ती भी निकाली जाएगी।

विद्यालय जाने के लिए करेंगे प्रेरित
कल्ला ने कहा कि बच्चों के ज्यादा से ज्यादा एडमिशन हो इसके लिए 'चलों बालकों स्कूल चलो' अभियान चला कर विद्यालय जाने योग्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का विद्यालय समाप्त हो गया है, उन्हें ग्रेजुएशन और रिसर्च वर्क करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Story Loader