
अब हमीरगढ़ स्टेशन पर भी रूकेगी उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेष-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन
जयपुर। रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का हमीरगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 4 फरवरी से हमीरगढ़ स्टेशन पर 16.43 बजे आगमन एवं 16.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 फरवरी से हमीरगढ़ स्टेशन पर 11.20 बजे आगमन एवं 11.22 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव छह माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा के बाद बढ़ाया भी जा सकता है।
अनुरक्षण कार्य के कारण चार ट्रेन रहेगी रद्द
वहीं, पूर्व रेलवे की ओर से हावड़ा मण्डल के बर्द्धमान स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।
ये ट्रेन रहेगी रद्द
1. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता-मदार ट्रेन 9 फरवरी को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा 6 फरवरी को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर सिटी रेलसेवा 9 फरवरी को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता ट्रेन 13 फरवरी को रद्द रहेगी।
Published on:
31 Jan 2023, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.