scriptराजस्थान में 5 सितंबर से नर्सेज हड़ताल पर, सरकारी अस्पतालों में बिगड़ सकते है हालात | Nurses on strike in Rajasthan from September 5 | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में 5 सितंबर से नर्सेज हड़ताल पर, सरकारी अस्पतालों में बिगड़ सकते है हालात

प्रदेश में नर्सिंग कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

जयपुरAug 26, 2023 / 03:04 pm

Manish Chaturvedi

2.jpg

जयपुर। प्रदेश में नर्सिंग कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन हड़ताल की। जयपुर में रैली—प्रदर्शन किया, जिसमें प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसका असर पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में देखने को मिला। सरकारी अस्पतालों में हालात बिगड़ गए। मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब नर्सिंग कर्मचारियों ने राज्य सरकार को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि या तो उनकी मांगे जल्द पूरी की जाएं। अन्यथा 5 सितंबर से प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। नर्सेज की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

जिला संयोजक अनेश सैनी ने बताया कि राजस्थान नर्सेज संयुक्त समिती की ओर से लंबे समय से वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू , एएनएम नर्सिंग ट्यूटर का पदनाम परिवर्तन, संविदा कर्मियों का संविदा काल का नोशनल लाभ, ठेका प्रथा पर प्रतिबंध, स्वतंत्र नर्सिंग निदेशालय, उच्च शिक्षा भत्ता 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी तो नर्सिंग कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की है। अगर सरकार ध्यान नहीं देगी तो कर्मचारी 5 सितंबर से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कल हुई हड़ताल का दिखा असर..

जयपुर में शुक्रवार को हुए आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से हजारों नर्सिंग कर्मचारी आए। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए इन नर्सेज ने कल सामूहिक अवकाश के लिए अपने-अपने एचओडी को पत्र सौंपे। नर्सिंग कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का असर हॉस्पिटलों में वार्डो में देखने को मिला। स्टाफ कम होने के कारण मरीजों को परेशानी हुई।

https://youtu.be/1-lWJTx27sI
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो