5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड : विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, राज्यभर में डीएमके का प्रदर्शन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

Bचेन्नई.B विपक्ष के नेता और डीएमके यूथ विंग सचिव उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने उनके नीलांकरै स्थित आवास से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तंजावुर में डीएमके की ओर से सोमवार को आयोजित आंदोलन में कथित रूप से महिलाओं (प्रमुख रूप से एक अभिनेत्री) के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर थी। उन पर बीएनएस, महिला उत्पीड़न रोकथाम कानून और आइटी एक्ट की धारा के तहत तंजावुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएमके ने इस गिरफ्तारी का राज्यभर में पुरजोर विरोध किया। मामला मद्रास हाईकोर्ट तक पहुंचा जहां उदयनिधि को राहत भी मिल गई। सरकार की ओर से भी अदालत को विश्वास दिलाया गया कि उनको जेल में डालने का इरादा नहीं है। इस बीच तंजावुर पुलिस उनको चेन्नई से तंजावुर लेकर गई। मार्ग भर में डीएमके कार्यकर्ताओं का हंगामा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसकी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि बुधवार से शुरू होने वाले बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन शामिल हों।
सूत्रों के अनुसार सुबह तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की छह धाराओं, महिला उत्पीड़न कानून और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तंजावुर पुलिस की टीम डीएसपी अलगेशन के नेतृत्व में चेन्नई पहुंची और उदयनिधि को मामले की जानकारी दी।
जैसे ही खबर फैली, डीएमके कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर जुट गए और सरकार विरोधी नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ डीएमके नेता के एन नेहरू, एम. सुब्रमण्यन, पी. के. शेखर बाबू और कानूनी विंग के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। खूब हंगामा हुआ। एम. सुब्रमण्यन और पुलिस अफसरों के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में चेन्नई पुलिस आयुक्त ए अमलराज के हस्तक्षेप से भीड़ हटाई गई और उदयनिधि को पुलिस वाहन में ले जाया गया।

Bयह है मामलाB
दर्ज हुआ मामला सोमवार को तंजावुर में पनगल बिल्डिंग के बाहर डीएमके के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां उदयनिधि ने कावेरी जल अधिकार, मेकेडाटू बांध और कृषि ऋण माफी को लेकर सरकार पर हमला किया। इसी दौरान भीड़ द्वारा अभिनेत्री का नाम लिए जाने पर उन्होंने अप्रत्यक्ष संदर्भ देते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हुआ। इसके बाद तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में टीवीके महिला विंग की जिला आयोजक एस. बैरवी ने दर्ज कराई। इसके बाद टीवीके महिला विंग ने कई जिलों में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। वहीं, टीवीके प्रवक्ता पाझा सेल्वकुमार ने राष्ट्रीय महिला आयोग को याचिका देकर उदयनिधि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।



Bविवादों से नाताB
उदयनिधि स्टालिन का आपत्तिजनक बयानों से नाता रहा है। उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसके उन्मूलन की बात कही थी। B
B