30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

palindrome day जानिए 22 फरवरी के बारे में क्या खास है और इस सदी में कब—कब आएंगे ये खास दिन

palindrome day पैलिंड्रोम डे है आज दोनों तरह से पढ़ सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 22 Feb 2022, 3:37 PM IST

जानिए 22 फरवरी के बारे में क्या खास है और इस सदी में कब—कब आएंगे ये खास दिन

जानिए 22 फरवरी के बारे में क्या खास है और इस सदी में कब—कब आएंगे ये खास दिन

- खास है आज की डेट: सीधा-उल्टा कैसे भी पढ़ें 22022022
- 21वीं में हैं सिर्फ 29 पैलिंड्रोम दिन


जयपुर। वैसे तो साल का हर दिन खास होता है, लेकिन आज का दिन बेहद खास है, जो कई सैकड़ों सालों में एक बार आता है। जी हां, आज है पैलिड्रोम डे, यानी प्रतिवर्ती दिन। पैलिड्रोम डे का मतलब है जब आप तारीख को शुरुआत और अंत दोनों से एक जैसा पढ़ सकते हैं। तो आज मंगलवार की तारीख है 22 फरवरी यानी 22-02-2022। ऐसे में हम इसे 22022022 पढ़ेंगे तो ये एक ही जैसे नजर आती है। सोशल मीडिया पर यह खास तारीख टॉप ट्रेंड में बनी हुई है। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और अपने दोस्तों और परिवारों को यह महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रहे हैं।

जानिए कब-कब आएगी ऐसी खास तारीख

पोर्टलैंड विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रोफेसर, अजीज एस इनन का कहना है कि पैलिंड्रोम दिन प्रत्येक सहस्राब्दी की पहली कुछ शताब्दियों में होते हैं। अगर हम पहले महीने, फिर दिन और फिर साल को रखें तो ऐसे में वर्तमान सहस्राब्दी में ऐसे 36 पैलिड्रोम दिन होंगे। इसमें पहला दिन 2 अक्टूबर 2001 यानी 10022001 रहा (mm-dd-yyyy प्रारूप में) , वहीं 22 सितंबर 2290 यानी 09222290 (mm-dd-yyyy प्रारूप में) आखिरी दिन होगा। वहीं 21वीं सदी में mm-dd-yyyy प्रारूप में 12 पैलिंड्रोम दिन हैं। इसमें पहला 2 अक्टूबर 2001 (10-02-2001) रहा, जबकि आखिरी दिन 2 सितंबर, 2090 (09-02-2090) रहेगा।

अगर दिन पहले रखा तो ये दिन खास

अगर हम dd-mm-yyyy प्रारूप यानी पहले दिन, फिर माह और अंत में साल को ध्यान में रखते हैं तो वर्तमान शताब्दी में 29 पैलिंड्रोम दिन हैं। पहला 10 फरवरी 2001 (10-02-2001) को था जबकि आखिरी एक लीप दिवस पर होगा यानी 29 फरवरी 2092 (29-02-2092) 21वीं सदी का आखिरी पैलिंड्रोमिक दिन होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग