
परीक्षा के पेपर आउट
जयपुर. प्रदेश में नकल माफिया की जड़े गहरी होती जा रही है। नौकरी की आस में कई वर्ष की तैयारी, कोङ्क्षचग और उसके लिए शहरों में जाकर लाखों रुपए खर्च करने वाले अभ्यर्थियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। बीते 10 वर्ष में 10 बड़ी परीक्षाओं के पेपर आउट हो चुके हैं, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिल रही। ज्यादातर मामले कोर्ट में लम्बित चल रहे हैं। राज्य सरकार कुछ समय पहले ही नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नया कानून भी लेकर आई, लेकिन प्रदेश में पेपर आउट का खेल लगातार जारी है। प्रदेश में आरएएस भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती और कांस्टेबल भर्ती के प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं।
पिछले दस वर्ष में पेपर लीक के कारण रद्द हुईं परीक्षाएं
1. आरएएस 2013: 978 पदों के लिए प्री परीक्षा 26 अक्टूबर 2013 में कराई गई थी। परिणाम 11 जून 2014 को जारी हुआ था। संज्ञान में आने के बाद 11 जुलाई 2014 को परीक्षा रद्द कर दी गई।
2. एलडीसी भर्ती 2013: लगभग सात हजार पदों के लिए आरपीएससी ने 11 जनवरी 2014 को भर्ती परीक्षा करवाई थी। दिसम्बर 2015 में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह भर्ती बाद में तीन साल में पूरी हुई।
3. जेल प्रहरी भर्ती 2015 : 925 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में छह लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा से पहले ही सॉल्व पेपर वाट््सऐप पर वायरल हो गया। परीक्षा होने के बाद शाम को पेपर को रद्द कर दिया गया।
4. कांस्टेबल भर्ती 2018: पुलिस मुख्यालय की ओर से परीक्षा आयोजित हुई थी। 11 मार्च 2018 को पुलिस को इस परीक्षा में पेपर लीक की जानकारी मिली। इसके बाद 17 मार्च 2018 को इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा।
5. लाइब्रेरियन भर्ती 2018: चयन बोर्ड की ओर से 29 दिसंबर 2019 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया। पेपर लीक के चलते यह भी रद्द हुई थी।
6.जेईएन सिविल भर्ती 2018: चयन बोर्ड की ओर से 6 दिसंबर 2020 को इस परीक्षा का आयोजन किया था। एसओजी की रिपोर्ट पर बोर्ड ने पेपर लीक मानते हुए रद्द की।
7. रीट लेवल-2: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर 2021 को आयोजित रीट लेवल-2 का पेपर लीक हो गया था। परीक्षा के करीब 4 माह बाद पेपर लीक मानते हुए सरकार ने रद्द की।
8.बिजली विभाग: टेक्निकल हेल्पर भर्ती 2022- ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में पेपर लीक को लेकर बवाल मचा। तकनीकी खामी भी सामने आई। इसके बाद 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई।
9.कांस्टेबल भर्ती 2022 : पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित इस परीक्षा में भी 14 मई 2022 को दूसरी पारी का पेपर वायरल हो गया था। इस पारी के पेपर को रद्द कर फिर से परीक्षा कराई गई।
10.वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020: चयन बोर्ड की ओर से 12 नवंबर 2022 को आयोजित दूसरी पारी के पेपर के विकल्प सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस पारी की परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया।
नकल के 11 अन्य लंबित मामले
1. राज्य बनाम सोनू यादव, 2013 में करधनी थाने में दर्ज, गवाह दिसंबर में गिरफ्तारी वारंट से तलब
2. राज्य बनाम कुलदीप, मालवीय नगर थाने में वर्ष 2018 में दर्ज, इस मामले में 11 आरोपी तलब
3. राज्य बनाम जगदीश व अन्य, 2017 में एसओजी में मामला दर्ज, अब चार्ज बहस स्तर पर मामला
4. राज्य बनाम मुरीराम व अन्य, वर्ष 2018 में गांधीनगर थाने में मामला दर्ज
5. राज्य बनाम राजेन्द्र कुमार, 2019 में सुभाष चौक थाने में मामला दर्ज, गवाही 16 मार्च 22 को हुई
6. राज्य बनाम देवाराम, मुरलीपुरा थाने में 2017 में दर्ज, आरोप तय।
7. राज्य बनाम शरद शर्मा, एसओजी थाने में 2017 में दर्ज, मामला चार्ज बहस स्तर पर
8. राज्य बनाम राहुल, 2019 अशोक नगर थाने में मामला
9. राजा बनाम शंकरलाल व अन्य, एसओजी थाने में 2017 में मामला दर्ज, चार्ज पर बहस
10. राजा बनाम निष्काम, 2020 में शिप्रापथ थाने में मामला
11. राज्य बनाम मनजीत व अन्य, श्याम नगर थाने में 2018 में दर्ज मामले में 38 आरोपी
Published on:
25 Dec 2022 12:42 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
