scriptPapmochani Ekadashi 2021 व्रत रखते हुए कर लें यह संकल्प, दूर हो जाएंगी जीवन की सभी दिक्कतें | Papmochani Ekadashi 2021 Date Papmochani Ekadashi 2021 Kab Hai | Patrika News
जयपुर

Papmochani Ekadashi 2021 व्रत रखते हुए कर लें यह संकल्प, दूर हो जाएंगी जीवन की सभी दिक्कतें

Papmokshani Ekadashi 2021 Papmochani Ekadashi Fast Papmochini Ekadashi 2021 Papamochani Ekadashi 2021 Date Papmochani Ekadashi 2021 Kab Hai पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Papmochani Ekadashi auspicious time Papmochani Ekadashi Puja Vidhi Papmochani Ekadashi Vrat Katha Papmochani Ekadashi parana papmochani ekadashi 2020 ekadashi 2021 list paap mochan ekadashi 2021 ekadashi 2021 date papmochani ekadashi vrat katha ekadashi april 2021 dates ekadashi april 2021 date and time

जयपुरApr 06, 2021 / 12:01 pm

deepak deewan

Papamochani Ekadashi 2021 Date Papamochani Ekadashi 2021 Kab Hai

Papamochani Ekadashi 2021 Date Papamochani Ekadashi 2021 Kab Hai

जयपुर. चैत्र माह के कृष्णपक्ष की एकादशी को पापमोचनी या पाप मोक्षिणी एकादशी कहा जाता है। यह हिंदू कैलेंडर का पहला एकादशी व्रत भी होता है। पापमोचिनी एकादशी का बहुत महत्व है। मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी पर व्रत रखकर विष्णुजी की विधिविधान से पूजा करने से समस्त प्रकार के पाप खत्म हो जाते हैं। इस बार पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल 2021, बुधवार को है।
विशेष बात यह है कि इस बार एकादशी तिथि पर पंचांग भेद नहीं है। 7 अप्रैल को एकादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगी और अगले दिन यानि 8 अप्रैल को सूर्योदय तक रहेगी। इस प्रकार बुधवार को दिनभर एकादशी तिथि रहेगी जिसमें व्रत और पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि पापमोचनी एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा की जाती है।
इस दिन व्रत रखकर विष्णुजी की पूजा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। पाप मोचिनी एकादशी व्रत और पूजा से जीवन में शांति और खुशहाली आती है। खास बात यह है कि इस दिन व्रत रखकर विष्णुजी की पूजा करने से नाम के अनुरूप व्रती के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। व्रत के दौरान गलत कार्य नहीं करने का संकल्प लें तो जल्द ही जीवन की सभी दिक्कतें दूर होने लगती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो