Parshuram Jayanti Festival जयपुर। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर शहर में कार्यक्रम शुरू हो चुके है। weapon worship महोत्सव को लेकर रविवार को भगवन परशुरामजी की पूजा—अर्चना की गई, वहीं शस्त्र पूजन हुआ। वहीं शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
परशुरामज जयंती महोत्सव को लेकर प्रतापनगर में शोभायात्रा निकाली गई। प्रताप नगर कोचिंग हब के पास शिव हनुमान मंदिर से परशुराम यात्रा रवाना हुई। यात्रा को सांसद रामचरण बोहरा ने रवाना किया। शोभायात्रा पन्नाधाय सर्किल, हल्दीघाटी मार्ग होते हुए टोंक रोड से सांगानेर स्टेडियम पहुंची। इसमें विप्र सेना के प्रतिनिधि वाहनों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में परशुराम भगवान के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़े। इसमें इलेक्ट्रिक रिक्शे भी शामिल हुए, इसमें महिलाएं बैठी हुई थी।
शस्त्र पूजन दिवस मनाया
सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जन्मोत्सव के तहत महासभा के प्रधान कार्यालय पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि समारोह में भगवान परशुरामजी के शस्त्र पूजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि परशुरामजी विष्णु के अवतार हैं और मातृ और पितृ भक्ति के सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। मिश्रा ने कहा है कि भगवान परशुराम पहले वो व्यक्ति थे जिन्होंने आतंक के खिलाफ फरसा उठाया। वे शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शस्त्र और शास्त्र की जानकारी होनी चाहिए।