
Yashasvi Sarpanch Abhiyaan
जयपुर. गांवों के मजबूत बुनियादी ढांचे के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। सच है कि गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा। अल्ट्राटेक सीमेंट और राजस्थान पत्रिका मिलकर गांवों की सूरत और सीरत बदलने के लिए यशस्वी सरपंच अभियान जल्द शुरू करेगा। इसके तहत ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बेहतर विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
जिन सरपंचों ने बुनियादी ग्रामीण विकास में कोई नवाचार किया है उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गांव का बुनियादी ढांचागत विकास ग्रामीणों का जीवन बदल देता है, जबकि शहरों में इस तरह का विकास लोगों के जीवन में मामूली परिवर्तन तक सीमित है। इसलिए गांवों में बुनियादी ढांचे का निर्माण शहर से ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, तकनीक आदि में गांव तेजी से तरक्की करेगा। जिस गांव के स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि बेहतर स्थिति में दिखते हैं तो हम कह सकते हैं कि वहां के सरपंच ने बेहतर विकास के लिए कार्य किया है। अल्ट्राटेक और राजस्थान पत्रिका के साथ सरपंचों का यह जुड़ाव ग्रामीण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा।
Published on:
30 Jan 2024 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
