5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान: सेंट एंड्रयूज चर्च में लगाए परिंडे, पादरी बोले- पक्षियों पर दया करना हमारी जिम्मेदारी

एसोसिएट पास्टर रंजन बेहरा ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान से सभी लोगों को जुड़ने की जरूरत है, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को भटकना न पड़े। चर्च के सेकेट्री संजय रिचर्ड ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि पत्रिका ने चर्च में भी इस अभियान की शुरूआत की है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

May 01, 2022

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान: चांदपोल सेंट एंड्रयूज चर्च में लगाए गए परिंडे, पादरी बोले- पक्षियों पर दया करना हमारी जिम्मेदारी

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान: चांदपोल सेंट एंड्रयूज चर्च में लगाए गए परिंडे, पादरी बोले- पक्षियों पर दया करना हमारी जिम्मेदारी

जयपुर. प्रभु की सृष्टि का एक हिस्सा पक्षी भी हैं, ऐसे में प्रभु ने हमें जिम्मेदारी दी है कि हम इनपर दया करें और इनके लिए परिंडे लगाकर दाना-पानी की व्यवस्था करें। ये कहना है पादरी दीपक बेरिस्टो का जो रविवार को चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज (सीएनआई) चर्च में पत्रिका पक्षी मित्र अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में पशु-पक्षियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करना बहुत पुण्य का काम है। पत्रिका का ये अभियान लोगों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए प्ररित कर रहा है।

'मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाना ही इंसानियत'

इस दौरान एसोसिएट पास्टर रंजन बेहरा ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान से सभी लोगों को जुड़ने की जरूरत है, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को भटकना न पड़े। चर्च के सेकेट्री संजय रिचर्ड ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि पत्रिका ने चर्च में भी इस अभियान की शुरूआत की है। रिचर्ड ने कहा कि मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाना ही इंसानियत है। ज्वाइंट सेकेट्री राजेश मेसी ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पक्षियों को राहत मिल रही है।

महिलाओं-पुरुषों और बच्चों ने लिया हिस्सा

चर्च कोषाध्यक्ष आशीष गुडविन ने कहा कि ये अभियान हमें जीवों से प्रेम करना सिखाता है। सह-कोषाध्यक्ष अनुज विलियम सन ने कहा कि जीव-जन्तुओं की परेशानी दूर करने पर परमात्मा हमशे खुश होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीही समाज की महिलाओं-पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया और पेड़ों पर परिंडे लगाए। सभी ने नियमित रूप से परिंडों में दाना-पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी ली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग