29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में दौसा का सपूत Pawan Gurjar शहीद, गौने को अभी एक साल भी नहीं हुआ था पूरा, गांव में शोक की लहर

कश्मीर के शोपियां में गाड़ी पलटने के कारण भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। इन शहीद होने वाले जवानों में अलवर के हवलदार राम अवतार और दौसा के सिपाही पवन सिंह गुर्जर का नाम शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
pawan_gurjar.jpg

शहीद पवन गुर्जर के गौने को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था

कश्मीर के शोपियां में गाड़ी पलटने के कारण भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। इन शहीद होने वाले जवानों में अलवर के हवलदार राम अवतार और दौसा के सिपाही पवन सिंह गुर्जर का नाम शामिल हैं। ये जवान शोपियां में चल रही मुठभेड़ में मोर्चा संभालने जा रहे थे। इस हादसे में पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं।

शहीद हुए जवानों में एक दौसा जिले के महवा उपखण्ड की तालचिड़ी ग्राम पंचायत के कंचनपुरा गांव के निवासी पवनसिंह गुर्जर भी है। जानकारी के मुताबिक शोपियां में स्थित राष्ट्रीय राइफल 44 के चौगाम कैंप से गुरुवार को जवानों को लेकर वाहन मुठभेड़ स्थल की तरफ जा रहा था।

यह रास्ता बेहद ही खराब है। ऐसे में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन रोड से फिसल गया। घटना में घायल जवानों को तत्काल शोपियां के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा एक जवान की मौत इलाज के दौरान हो गई। इन शहीद होने वाले जवानों में दौसा जिले के कंचनपुरा गांव निवासी सिपाही पवन सिंह गुर्जर पुत्र भीमसिंह गुर्जर का नाम शामिल है। पवनसिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जिनके गौने को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हो पाया था। शहीद पवन सिंह का ससुराल करौली जिले के बाढ़ कैमरी गांव में है। पवन के बड़े भाई वीरसिंह व मोहनसिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पिता एक निजी स्कूल में टीचर हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां में स्थित राष्ट्रीय राइफल 44 के चौगाम कैंप से जवानों को लेकर सूमो मुठभेड़ स्थल की तरफ जा रही थी। यह रास्ता बेहद ही खराब है। ऐसे में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन रोड से फिसल गया। घटना में घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा एक जवान की मौत इलाज के दौरान हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि सभी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार आर्थिक लाभ भी परिवारजन को मिलेगा।

Story Loader