जयपुर

Sachin Seema Love Story: इसे कहते हैं दिमाग लगाना… सचिन सीमा की लव स्टोरी सेे इस तरह नोट छाप रहे राजस्थानी

Sachin Seema Love Story: उनमें से कई का कमाई का जरिया भी यही है।

less than 1 minute read
Jul 21, 2023
Seema haider

Sachin Seema Love Story: सचिन मीणा और सीमा हैदर को लेकर यूपी में हंगामा मचा हुआ है। यूपी की एटीएस जल्द ही बड़े खुलासे करने की तैयारी कर ही है। सीमा से लगातार पूछताछ की गई है। सीमा का कहना है कि उसका कोई और नाम नहीं है, उस पर लग रहे आरोप सही नहीं हैं, वह अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। योगी जी और मोदी जी पर उसे भरोसा है। वह सचिन के साथ ही भारत में रहना चाहती है और खुशी खुशी जीना चाहती है....। खैर सीमा और सचिन का मामला देश में टॉप ट्रेंडिग मेें चल रहा है।

इसी मामले पर देसी गाने बनाकर अब लोग नोट छाप रहे हैं। दरअसल सचिन... मीणा समुदाय से आता है। मीणा समुदाय के लोग राजस्थान के कई जिलों मे बडी संख्या में रहते हैं। खासतौर पर ईस्ट राजस्थान के जिलों में। फिर चाहे भरतपुर हो, दौसा हो, करौली, जयपुर हो, सवाई माधोपुर या अन्य जिले हों...। इन जिलों में बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग रहते हैं । इन्हीं लोगों में कुछ युवा हैं जो देसी गाने गाते हैं और जनता मे काफी लोकप्रिय हैं। उनके गानों पर लाखों में व्यूज आते हैं और उनमें से कई का कमाई का जरिया भी यही है।

इन सिंगर्स ने पिछले कुछ दिनों में इस सीमा और सचिन के विषय पर पंद्रह बीस गाने बना दिए हैं जिन पर लाखों में व्यूज आ रहे हैं। एक सिंगर ने गाया कि सीमा सचिन बण ग्यो पाकिस्तान को जीजो... तोरण पाकिस्तान में मारर्यो ये रे...। एक ने गाया कि पाकिस्तानी छोरी छ या भाया.... ध्यान राखीजे....। एक सिंगर से तो तीसरी गदर से इस लव स्टोरी की तुलना करते हुए गाना बना दिया। ये गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं और इन्हें फिल्माया भी इसी तरीके से है।

Published on:
21 Jul 2023 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर