यूटयूब से सीख रहे सा रे गा मा...
जयपुर के अनुराग का हाल ही में 'ये रातÓ सॉन्ग रिलीज हुआ है। अनुराग ने बताया कि उनके गाए अब तक 20-25 सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। दूसरे लोगों से इंस्पायर होकर उन्होंने भी यूटयूब पर अपना चैनल बनाया और गाने बनाना, म्यूजिक देना, सॉन्ग तैयार करना भी यूट्यूब से ही सीखा। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनली उन्हें नहीं मालूम था कि यूटयूब और फेसबुक पर किस तरह अपने आपको प्रेजेंट किया जा सकता है। उन्होंने 'बेटे मौज कर दीÓ मीम पर एक सॉन्ग बनाया, जिसे अब तक 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।