30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर के साथ इंस्पेक्टर की शराब पार्टी! सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

हिस्ट्रीशीटर विशाल चौधरी के साथ सीआईडी का एक निरीक्षक शराब पार्टी करते नजर आया है। वायरल फोटो में निरीक्षक वर्दी में विशाल चौधरी के साथ बैठा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 4 Sep 2017, 7:51 AM IST

Police inspector and history sheeter

जयपुर। आदर्श नगर में एसओजी को चकमा देकर भागे हिस्ट्रीशीटर विशाल चौधरी के साथ सीआईडी का एक निरीक्षक शराब पार्टी करते नजर आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में निरीक्षक वर्दी में कार के अंदर विशाल चौधरी के साथ बैठा है। विशाल और निरीक्षक के अलावा एक और युवक कार में पीछे वाली सीट पर बैठा है। रविवार रात निरीक्षक के साथ शराब पीते हुए विशाल चौधरी की फोटो वायरल हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारी यह कहते रहे कि फोटो कब का है, इसकी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि चार वर्ष से शांति से बैठा विशाल चौधरी 15 अगस्त को सहकार मार्ग स्थित एक होटल पर फायरिंग कर चर्चा में आ गया। कुछ दिन पहले एसओजी को विशाल चौधरी की लोकेशन राजापार्क पंचवटी सर्किल पर मिली। एसओजी की टीम ने उसको घेर भी लिया, लेकिन विशाल एसओजी की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इसी दिन देर रात सांगानेर में प्रकाश के ऊपर फायरिंग की थी।

पुलिस ने नशेड़ी चालक को पकड़ा
जयपुर. जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार रात नशे में कार चलाते एक व्यक्ति को क्या पकड़ा, भीड़ ने पुलिस को हैरान कर दिया। चालक को तो प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन उसकी एक करोड़ की कार देखने के लिए रविवार को लोगों का तांता लग गया। पुलिस के मुताबिक कार चालक शनिवार रात 2.20 बजे सहकार मार्ग स्थित एक होटल से शराब पार्टी कर निकला था। वह थ्री-स्टार होटल का मालिक है, जो बिड़ला मंदिर के पीछे अपने घर लौट रहा था। सहकार भवन से पहले नाकाबंदी पर पुलिस ने कार को रोका तो जांच में चालक नशे में पाया गया। वहीं, उसके साथ अन्य कोई चालक भी नहीं था। उसकी लग्जरी कार ऐसी क्षमता वाली थी कि पलभर में तेज रफ्तार पकड़ ले। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया।