
जयपुर के रामगंज के कोठी कोलियान में पत्थरबाजी की घटना के बाद आज सुबह हालात सामान्य होने लगे हैं।

रामगंज के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक में पुलिस जाप्ता तैनात है। सड़कों पर पत्थर ही पत्थर फैले नजर आ रहे हैं।

पुलिस व प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। मौके पर रामगंज सहित आस-पास के थानों की पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस की ओर से घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

सोमवार रात को कुछ युवकों की ओर से पथराव करने से दहशत फैल गई थी। बाद में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके। पथरबाजी के बाद रात में दहशत का माहौल हो गया।