4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमचंद बैरवा का 24 घंटे में यू-टर्न, सुबह किया बेटे का बचाव फिर शाम को मांग ली माफी, देखें Video

Premchand Bairwa son controversy: राजस्थान के डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा का बेटा चर्चा का विषय बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Sep 28, 2024

Premchand Bairwa viral video: राजस्थान के डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा का बेटा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, 26 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की मुश्किलें बढ़ गई। वायरल हो रही रील वीडियो में उनका बेटा अपने कुछ दोस्तों के साथ एक खुली जीप में मौज-मस्ती करता दिख रहा है। इससे भी गंभीर बात ये है कि उसे पुलिस एस्कॉर्ट कर रही थी। ये वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM के बेटे की मौज-मस्ती का VIDEO वायरल, ‘पुलिस एस्कॉर्ट’ में बनाई रील; लोगों ने जमकर लगाई क्लास

मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार सुबह इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि 'मेरा बच्चा अभी सीनियर स्कूल में पढ़ता है। वीडियो में दिख रहे उसके साथ के बच्ची उसके दोस्त हैं। बच्चा है अभी, अभी तो 18 साल का भी नहीं हुआ। जो पीछे पुलिस की गाड़ी दिख रही है वो बच्चे का एस्कॉर्ट नहीं कर रही है बल्कि उसकी गाड़ी के पीछे चल रही थी। मैं मेरे बच्चे को कोई दोष नहीं देता हूं क्योंकि वे बच्चे स्कूल के दोस्तों के साथ थे, और उसमें उस तरह की कोई बात नहीं है।' ये बात प्रेमचंद बैरवा ने सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

लेकिन, 24 घंटे में ही डिप्टी सीएम का रवैया पूरी तरह बदल गया। शाम को उन्होंने मांफी मांगी और क्या कहा, जानने के लिए देखें ये वीडियो-

Story Loader