जयपुर

Rajasthan Politics : प्रियंका गांधी कल टोंक के निवाई में करेंगी चुनावी जनसभा, ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना को दिखाएंगी हरी झंड़ी

Priyanka Gandhi Niwai Tonk Visit : भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा के जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान से चुनावी बिगुल बजाएंगी। प्रियंका गांधी कल 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगी।

2 min read
Priyanka Gandhi

Grameen Indira Rasoi Yojana launch on 10 September : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुईं हैं। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान से चुनावी बिगुल बजाएंगी। प्रियंका गांधी कल 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। साथ ही ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगी। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का 'गढ़' टोंक है। टोंक के निवाई विधानसभा में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा काफी अहम मानी जा रही है। कांग्रेस, प्रियंका गांधी की जनसभा के माध्यम से एक बड़े इलाके के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी की चुनावी सभा को लेकर कांग्रेस की तैयारिया भी जोरों पर है। राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज ही निवाई पहुंच चुके हैं। वहीं टोंक जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

सभी दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी का चुनावी संदेश टोंक, जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर, अजमेर और केकड़ी जिलों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने किया Welcome

ग्रामीणों को आठ रुपए में खाना खिलाने की योजना का होगा ऐलान

इस अवसर पर ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना का ऐलान किया जाएगा। शहरों में इंदिरा रसोई योजना के तहत 8 रुपए में खाना खिलाया जा रहा है। कल के बाद गांवों में भी 8 रुपए में जनता को खाना खिलाया जाएगा। चुनाव के वक्त यह राजनीतिक फायदे योजना है।

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

प्रियंका गांधी 'इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना' के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण करेगी। झिलाय गांव में 'इंदिरा ग्रामीण रसोई' का शुभारंभ करेंगी। विवेकानंद मॉडल स्कूल निवाई में जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का तंज, बोले - सीएम गहलोत करते है सिर्फ दो काम

Also Read
View All

अगली खबर