4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कर्ज माफी के बाद राहुल गांधी का ट्वीट, बोले-वादा पूरा किया

राजस्थान सरकार ने भी किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी है।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भी किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा बुधवार शाम को कर दी। प्रदेश में सहकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के दो लाख रुपए तक के लोन माफ होंगे। ये लोन सितम्बर 2018 तक बकाया लोन में से माफ होंगे। भाजपा सरकार की ओर से माफ किए गए लोन भी इसमें शामिल होंगे।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'वादा पूरा हुआ। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। हमने 10 दिन का समय मांगा था, लेकिन तीनों राज्यों में दो दिन में अपना वादा पूरा किया।

सरकार ने बुधवार सुबह ही बैंकों से बकाया कर्ज की जानकारी मांगी थी। सहकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों से मार्च 2018 तथा सितम्बर 2018 तक के सभी तरह के लोन और उनकी ओवरड्यू तथा आउट स्टेंडिंग की जानकारी मांगी थी। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद शाम को कर्ज माफी की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोन माफी में 18 हजार करोड़ का भार पड़ेगा। इसमें सहकारी व राष्ट्रीयकृत बैंक के अल्पकालीन ऋण शामिल होंगे।

कांग्रेस ने जो कहा वो किया: पायलट
ऋण माफी के बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा किए गए वादे के अनुसार हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है - कांग्रेस जो कहती है वह करती है!'

ये हैं अल्पकालीन ऋण वाले किसान
सहकारी बैंक फसल के लिए लोन एक साल के लिए देते हैं। इस लोन पर किसान से ब्याज नहीं लिया जाता। एक साल की अवधि में जमा नहीं कराने पर ब्याज वसूला जाता है। कर्ज माफी में ये सभी लोन शामिल किए गए हैं। इसी तरह राष्ट्रीयकृत बैंक भी एक साल के लिए फसली ऋण देते हैं। इसके बदले किसान से चार प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाता है।

Story Loader