4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतों में जमी बर्फ, इस मौसम में पारा पहली बार शून्य डिग्री पर, पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार

उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी और शेखावाटी में चल रही उत्तरी हवाएं प्रदेश ( Sharp Cold in Rajasthan ) को धूजा रही हैं। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक-दो जगह बारिश हो सकती है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 24, 2019

cold0.jpg

जयपुर। उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी और शेखावाटी में चल रही उत्तरी हवाएं प्रदेश ( Sharp cold in rajasthan ) को धूजा रही हैं। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक-दो जगह बारिश हो सकती है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, चितौडगढ़़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा जिले में बुधवार को और सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में गुरु-शुक्रवार को घने कोहरे व शीतलहर का जोर रहेगा। विभाग के अनुसार उत्तरी ठंडी हवाओं के रास्ते में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ सबसे पहले रुकावट बनते हैं। ऐसे में ये हवाएं नम होती हैं और ठंडे से गर्म इलाकों की तरफ चलती हैं। इस कारण शेखावाटी में इसका असर ज्यादा होगा। अगले दो तीन दिन प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों में सर्दी के तेवर तीखे रहने व प्रदेश में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है।

शेखावाटी धूजा
फतेहपुर इलाके में सोमवार को खेतों में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। पिछले दो दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री गिरा है। शनिवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तरी हवाएं चलने के कारण रविवार को तापमान 7.4 डिग्री गिरा। सुबह 10 बजे बाद कोहरा छंटने के बाद धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुराए रखा। सोमवार को अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आई।

कोहरे के कारण एक वाहन भिड़ा, आग लगी
फतेहपुर में सोमवार को 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को कोहरा गहरा गया और पूरे क्षेत्र को जद में ले लिया। कोहरे के दौरान दृश्यता महज 5 मीटर रही। फतेहपुर के रोलसाहबसर में डिवाइडर से टकराए प्लास्टिक सामान से भरे ट्रक में आग लग गई।

प्रमुख शहरों का तापमान
चूरू 3.5
श्रीगंगानगर 4.9
बीकानेर 06
माउंट आबू 6.4
जयपुर 07
अलवर 07
जैसलमेर 7.6
भीलवाड़ा 08
चित्तौडगढ़़ 8.8
कोटा 09