जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मानसून की शुरुआत से अब तक बांध में कुल 10 सेमी. पानी की आवक हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक जितनी मात्रा में पानी आया है, उससे जयपुर, अजमेर और टोंक को लगभग 8 दिन की जल आपूर्ति संभव हो सकेगी। भीलवाड़ा में हुई बारिश के चलते त्रिवेणी नदी 1.90 मीटर के जलस्तर पर बह रही है। वहीं बीसलपुर बांध क्षेत्र में अब तक 190 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।