scriptराज्य सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा, ‘सुप्रीमो’ के भरोसे पर उतरना है खरा, 50 हजार कार्यकर्ता ले जाने हैं दिल्ली | Rajasthan 50000 target at 14 december bharat bachao rally in delhi | Patrika News
जयपुर

राज्य सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा, ‘सुप्रीमो’ के भरोसे पर उतरना है खरा, 50 हजार कार्यकर्ता ले जाने हैं दिल्ली

राजस्थान सरकार शनिवार को दिल्ली में, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व कांग्रेस पदाधिकारी एक दिन पहले ही पहुंचे दिल्ली, रामलीला मैदान में होगी भारत बचाओ रैली

जयपुरDec 13, 2019 / 08:04 pm

pushpendra shekhawat

जया गुप्ता / जयपुर। कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को की जा रही भारत बचाओ रैली ( Bharat Bachao Rally ) आयोजित होनी है। राजस्थान सरकार ( Rajasthan Government ) को इसके लिए 50 हजार लोगों को राजस्थान से रैली में शामिल होने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ), उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ), प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ( Avinash Pandey ) की पिछले दिनों दिल्ली में अहमद पटेल समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई थी। रैली की तैयारियों के लिए स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के दफ्तर में बनाया गया नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहा।

रैली में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत, उपमुख्यमंत्री पायलट, विभिन्न मंत्रिगण और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एक दिन पहले शुक्रवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर को ही जयपुर से रवाना हो गए। उन्होंने नई दिल्ली पहुंचकर रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा भी लिया। वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट झारखण्ड में चुनावी सभा को सम्बोधित करके सीधे ही नई दिल्ली पहुंचे। रैली शनिवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।
मंत्रियों के पास जिलेवार जिम्मेदारी

रैली की जिम्मेदारी किसी एक या दो व्यक्तियों पर नहीं बल्कि सभी मंत्रियों पर है। मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों से कार्यकर्ताओं को लाने, ले-जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं के भोजन आदि की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की है।
स्कूल-कॉलेज सहित अन्य निजी बसों की व्यवस्था की गई
रैली के लिए बसों की व्यवस्था सभी जिलों से की गई है। स्कूल-कॉलेजों समेत अन्य निजी बसों को भी रैली के कामकाज में लगाया गया है।
ऐसे जाएंगे कार्यकर्ता
रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ल लोगों को बसों व कारों के माध्यम से दिल्ली पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर से 750 बसों से करीब 35,000 लोग व 2700 कारों से 10 हजार लोग दिल्ली पहुंचे। वहीं चार हजार लोग ट्रेन से गए हैं।

Home / Jaipur / राज्य सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा, ‘सुप्रीमो’ के भरोसे पर उतरना है खरा, 50 हजार कार्यकर्ता ले जाने हैं दिल्ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो