किसान से मिले सीएम, बोले- यही बीजेपी की हकीकत
जैसलमेर में भाजपा के पोस्टर में जिस किसान के चेहरे का इस्तेमाल किया गया, उसने 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इसे लेकर रविवार को गहलोत ने कहा कि जैसलमेर के पोकरण निवासी किसान माधोराम मेरे पास आए थे और कहा कि मैं 200 बीघा जमीन का मालिक हूं, मैंने कभी कर्ज नहीं लिया, न ही मेरी जमीन कुर्क हुई है। भाजपा ने होर्डिंग में मेरी फोटो लगाकर मुझे बदनाम कर दिया। पूरे गांव में मेरी बेइज्जती हो रही है। चाय पीने भी दुकान पर जाता हूं तो दुकान वाला पहले पैसे मांगता है।