दावेदार सोशल मीडिया पोल में स्वयं को अन्य से ज्यादा जनता की पसंद होने का पार्टी नेताओं को भी संदेश देने का भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। राज्य में हर बार बदलाव के चलते विपक्षी पार्टी भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी है। लेकिन भाजपा के आला नेता खुद कई स्तरों पर सर्वे करवा जनता के बीच दावेदारों की मजबूती और पसंद टटोल रहे हैं। हालांकि क्षेत्रीय और चुनावी सीजन की पार्टियां में टिकट के लिए अभी दावेदारी और दमखम दिखाने का अखाड़ा नहीं सजा है। कमोबेश जिले की करौली, हिण्डौन, सपोटरा और टोडाभीम चारों विधानसभा सीटों से मौजूदा विधायक सोशल मीडिया अखाड़े में फॉलोअर्स के बूते वजूद दिखा रहे हैं। इसके लिए दावेदारों और मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के सोशल मीडिया सेल प्रभारी बनाए हुए हैं।