पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार लम्बे समय से संघ की यह शिकायत थी कि प्रदेश भाजपा के कुछ नेता अपनी मनमर्जी के अनुसार काम कर रहे थे और किसी भी सलाह को नहीं मान रहे थे। अब चुनाव सिर पर हैं तो पार्टी ने तय किया है कि संघ से समन्वय का सारा काम पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय संसदीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी देखेंगे। संघ के दो क्षेत्रीय पदाधिकारी अब इन्हीं तीन नेताओं से बातचीत करेंगे और सुझाव देंगे।