scriptRajasthan Assembly Election 2023 Bjp Congress Candidates List | Rajasthan Assembly Election 2023: एक सीट से औसत 11 प्रत्याशी, मगर 200 सीटों पर महिला प्रत्याशी केवल 189 | Patrika News

Rajasthan Assembly Election 2023: एक सीट से औसत 11 प्रत्याशी, मगर 200 सीटों पर महिला प्रत्याशी केवल 189

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2023 12:19:51 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान में चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते जा रहे हैं। मगर दोनों ही बड़ी पार्टियां महिलाओं को टिकट देने के मामले में पीछे नजर आई हैं।

एक सीट से औसत 11 प्रत्याशी, मगर 200 सीटों पर महिला प्रत्याशी केवल 189
एक सीट से औसत 11 प्रत्याशी, मगर 200 सीटों पर महिला प्रत्याशी केवल 189
जयपुर। राजस्थान में चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस धीरे—धीरे अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते जा रहे हैं। मगर दोनों ही बड़ी पार्टियां महिलाओं को टिकट देने के मामले में पीछे नजर आई हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 200 सीटों पर 2294 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इसके भाजपा के 200 और कांग्रेस के 195 प्रत्याशी थे। लेकिन इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 189 है। इसमें भी कांग्रेस ने 27 और भाजपा ने महज 23 महिला प्रत्याशी ही मैदान में उतारी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.