जयपुर

Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा को मिला नया प्रदेशाध्यक्ष, पूनियां की जगह सीपी जोशी को कमान

Rajasthan BJP New President : एक बार फिर चुनावी साल में भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बदला है। सतीश पूनियां की जगह चित्तौड़गढ़ से दो बार सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपी गई है। ।

less than 1 minute read
Mar 23, 2023

Rajasthan BJP New President : एक बार फिर चुनावी साल में भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बदला है। सतीश पूनियां की जगह चित्तौड़गढ़ से दो बार सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपी गई है। ब्राह्मण को यह पद देकर एक बार फिर पार्टी ने ब्राह्मण वोट बैंक को अपनी ओर खींचने की कवायद है। जोशी वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष भी है।

सतीश पूनियां का निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो गया था। इसके बाद से ही सुगबुगाहट थी कि उनकी जगह किसी और को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी। इस रेस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया के नाम भी चल रहे थे, लेकिन पार्टी ने सीपी जोशी को कमान सौंपी है। इससे पहले जोशी भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले भी जोशी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के चल चुका है। हालांकि उस वक्त पार्टी ने पूनियां को कमान सौंपी थी।

चुनौती भरा रहेगा आने वाला समय

जोशी के लिए आने वाला समय चुनौतीभरा रहेगा। पार्टी की गुटबाजी को खत्म करने की सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने हैं। इसके बाद साल के आखिर में विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में गुटबाजी को खत्म करके भाजपा को जीत दिलाने की चुनौती उनके सामने रहेगी।

भूपेंद्र यादव और राठौड़ से नजदीकी

खेमे की बात की जाए तो वसुंधरा राजे की सरकार के समय सीपी जोशी सांसद थे। उसके बाद सरकार चली गई, लेकिन जोशी दोबारा चित्तौड़गढ़ से सांसद बने। पूनियां के प्रदेशाध्यक्ष रहते भी कभी दोनों के बीच मनमुटाव जैसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिली। जोशी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नजदीकी माना जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर