Rajasthan assembly elections: राज्य की करीब 54 सीटों पर दो से अधिक मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय के अलावा एक सीट पर पंचकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। मतदान के बाद कई सीटों को लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस चिंतित भी है। दोनों पार्टियों से बागी होकर चुनाव लड़ रहे ऐसे 5-5 प्रत्याशी कुछ ज्यादा ही प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसी 10 सीट हैं जो दोनों पार्टियों के लिए हॉट बनी हुई है। इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव धौलपुर की बसेड़ी, नागौर और लूणकरणसर में देखा गया। लूणकरणसर व नागौर में जहां गत चुनाव के मुकाबले मतदान कम रहा। वहीं झुंझुनूं, डीडवाना व बसेड़ी में ज्याादा मतदान रहा, जबकि शिव और शाहपुरा (भीलवाड़ा) में लगभग समान रहा।