
सीमावर्ती जिलों में खुले बाजार
India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद शनिवार देर रात सीमावर्ती इलाकों में कहीं ड्रोन देखे गए तो कहीं धमाके सुने गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद कलक्टर ने अचानक ब्लैक आउट घोषित कर दिया था। हालांकि रविवार सुबह से सीमा से लगते बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर जिलों में सामान्य स्थिति बनी हुई है। बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई शहरों में सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले हैं। हालांकि बीकानेर में जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी आदेशों की पालना के निर्देश जारी किए है।
गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का ऐलान किया तो बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के मार्केट खुल गए थे। हालांकि, अंधेरा होते-होते फिर ब्लैकआउट कर दिया गया था।
बाड़मेर जिला प्रशासन ने जिले में सभी प्रकार की गतिविधियों को पुनः सुचारू कर दिया है। साथ ही बाजार आदि हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे।
वहीं, बीकानेर में जिला प्रशासन का कहना है कि प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की पालना की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि पूर्व में जारी सभी आदेशों की पालना करें।
बता दें कि शनिवार रात को सीमावर्ती इलाके गहरारोह, बौहटन, अकली, जैसिंगर, रामसर, गागरिया आदि गांवों में भी ड्रोन देखने का दावा किया गया। हालांकि इस दौरान किसी जनहानि या नुकसान की जानकारी नहीं है। वहीं, जैसलमेर में भी देर रात 11.55 बजे एक के बाद एक 6 धमाकों की आवाज सुनी गई। इधर, बीकानेर के खाजूवाला और बज्जू क्षेत्र में रात करीब 8.30 बजे और रात करीब 11.30 गोडू गांव और बज्जू करने के ऊपर होन देखे गए।
Updated on:
11 May 2025, 10:39 AM IST
Published on:
11 May 2025, 10:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.