24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीजफायर की घोषणा के बाद जैसलमेर में देर रात 6 धमाके, बाड़मेर में दिखे ड्रोन… श्रीगंगानगर में गूंजे सायरन

भारत-पाक के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में धमाके सुने गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 11 May 2025, 6:19 AM IST

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाक के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद शांति की उम्मीद कर रहे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लोग उस समय स्तब्ध रह गए, कई जगह ड्रोन मार आए। धमाके भी सुने गए। जैसलमेर में रात 11:55 बजे के बाद लगातार छह धमाकों की आवाज सुनाई दी। इससे पहले शाम को क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू किया गया था।

बाड़मेर में भी मंडराए ड्रोन

बाड़मेर के उत्तरलाई में रात 9 बजे तीन धमाके सुनाई दिए। जिला कलेक्ट्रेट के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल ब्लैकआउट की घोषणा की। सीमावर्ती गांवों गडरारोड़, चौहटन, अकली, जैसिंधर, रामसर और गागरिया में भी ड्रोन दिखने की खबरें आईं। हालांकि, किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

बीकानेर में सीमा पर ड्रोन दिखे

यहां खाजूवाला और बज्जू में शनिवार रात करीब 8:30 बजे ड्रोन देखे गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। रात 11:30 बजे गोडू गांव और बज्जू में फिर से ड्रोन नजर आए। सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट लागू रहा, लेकिन बीकानेर शहर में बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई।

श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट, सायरन गूंजे

युद्धविराम के बाद श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के बाजारों में सामान्य चहल-पहल दिखी, लेकिन अनूपगढ़ और घड़साना में ड्रोन नजर आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन को सूचना दी गई, और श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी कर ब्लैकआउट लागू किया गया।

यह भी पढ़ें : तनावपूर्ण हालात के बीच राजस्थान के 2 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, GRP-RPF-CID ने संभाला मोर्चा