24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनावपूर्ण हालात के बीच राजस्थान के 2 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, GRP-RPF-CID ने संभाला मोर्चा

Jodhpur News: भगत की कोठी व राइकाबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस, जीआरपी व सीआइडी ने स्निफर डॉग के साथ ली सघन तलाशी, कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 May 2025, 5:56 AM IST

Threat of bombing

पाकिस्तान से तनावपूर्ण हालात के बीच भगत की कोठी व राइकाबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) व सीआइडी के साथ दोनों रेलवे स्टेशन की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

धमकी भरा ई-मेल मिला

दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें भगत की कोठी व राइकाबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे पुलिस ने जीआरपी, आरपीएफ और सीआइडी जोन हरकत में आई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज के नेतृत्व में सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी व जवान भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां प्लेटफॉर्म, रेल और लगेज आदि की बारीकी से जांच की गई।

यह वीडियो भी देखें

चप्पे-चप्पे की तलाशी ली

सीआइडी के स्निफर डॉग ने भी रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामग्री नहीं मिली। उधर, जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने पुलिस के साथ राइकाबाग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मुख्य रेलवे स्टेशन की भी तलाशी ली। वहां भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस क्षेत्र के पास सुनाई दिए धमाके, कलक्ट्रेट के ऊपर भी दिखा ड्रोन

धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति के संबंध में जांच की जा रही है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर पर सहमति बनी थी। हालांकि शनिवार रात बाड़मेर में पाकिस्तान की ओर से नाकाम ड्रोन हमले किए गए थे।

यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर तनाव के बीच जयपुर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा