24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर पर तनाव के बीच जयपुर मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

Bomb Threat to Jaipur Metro: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में आतंकी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 9 May 2025, 7:59 PM IST

Jaipur metro

Bomb Threat to Jaipur Metro: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में आतंकी मानसिकता एक बार फिर सामने आई है। जयपुर मेट्रो ट्रेन और मानसरोवर से लेकर बड़ी चौपड़ तक के मेट्रो स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में सफल रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' का इसमें जिक्र किया गया है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पड़ोसी देश की बौखलाहट हो सकती है।

मेट्रो स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान

बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद जयपुर पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मोर्चा संभाल लिया है। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक के सभी मेट्रो स्टेशनों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, और मेट्रो परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया है। हर स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं और बैगों की गहन जांच की जा रही है।

ईमेल से भेजी गई धमकी

जानकारी के मुताबिक धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है जिसमें जयपुर मेट्रो और विशेष रूप से मानसरोवर स्टेशन को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसमें हाल में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जिक्र करते हुए आतंकी बदले की बात कही गई है।

वहीं, ATS और साइबर सेल ईमेल की ट्रेसिंग में जुट गई हैं। शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए रोकी गई या आंशिक रूप से डाइवर्ट की गई ताकि जांच बिना बाधा पूरी हो सके। जयपुर पुलिस के मुताबिक अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, पर सावधानी के तौर पर हर एंगल से जांच की जा रही है। आमजन से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

यहां देखें वीडियो-


SMS स्टेडियम को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि जयपुर में हाल के दिनों में SMS स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो फर्जी निकली थी। पुलिस का कहना है कि हालिया धमकियों में एक पैटर्न नजर आ रहा है, जिससे प्रतीत होता है कि यह साइकोलॉजिकल वारफेयर का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : India-PAK Conflict: जैसलमेर कलेक्टर का नया आदेश, लिए कई सख्त फैसले; जानें क्या-क्या लगी रोक?