24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत 11 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 24 Oct 2026, 3:54 PM IST

jaipur heavy rain hail fell imd issues new update orange alert

Jaipur Rain : जयपुर में बारिश का दृश्य। (फाइल फोटो पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। शनिवार सुबह सूरतगढ़ में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन संभागों में दिखेगा मौसम का असर

मौसम में आए इस बदलाव का असर खास तौर पर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए आम लोगों से खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हुई। इस दौरान कोटपूतली, जयपुर में सर्वाधिक 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अलवर और डीग में 5-5 मिमी, भरतपुर और सीकर में 4-4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बसवा और दौसा में 9-9 मिमी, थानागाजी में 8 मिमी बारिश हुई। तापमान की बात करें तो बाड़मेर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और बादलों की मौजूदगी से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

29 अक्टूबर से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 25 अक्टूबर को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 और 30 अक्टूबर को फिर से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। इस दौरान मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग