16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: कार का टायर फटा, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन से आ रहे ट्रोले में घुसी कार; पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत

Rajasthan Road accident: राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Road accident: दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे पर मानपुरा माचेड़ी के स्वामी की ढाणी बस स्टेंड के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक कार एक कार का आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर जयपुर दिल्ली लेन पर चली गई और सामने से आ रहे ट्रोले में जा घुसी।

हादसे में कार सवार पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे का यातायात भी बाधित हुआ। आस-पास के लोगों ने दोनों को निजी वाहन से निम्स अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हाइवे से हटा यातायात सुचारू करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे पर मानपुरा माचेड़ी के स्वामी की ढाणी स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर एक अल्टो कार दिल्ली की ओर से जयपुर की ओर जा रही थी कि कार का आगे का एक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ कर जयपुर दिल्ली वाली लेन पर चली गई ओर सामने से आ रहे एक ट्रोले में जा घुसी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार बिल्लू पुत्र देवकरण गुर्जर (36) निवासी नांगल दुर्ग जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा व उसका करीबन 12 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आस-पास के लोगों ने दोनों को निजी वाहन से नजदीक के निम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार में दोनों पिता पुत्र ही सवार थे। हादसे के बाद हाइवे का यातायात बाधित हो गया।

मौके पर मानपुरा माचेड़ी पुलिस चौकी कर्मियों ने पहुंच श्रतिग्रस्त कार को हाइवे से एक तरफ करवा यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का निम्स अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।