3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma : दूध बेचते थे राजस्थान के नए सीएम, अब गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेची थी और आज देश के इतने बड़े पद पर आसीन हुए। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक समय दूध बेचा करते थे। उनका जीवन कृषि से शुरू हुआ। भजनलाल ने चुनौतीपूर्ण हालात में ही पढ़ाई के साथ राजनीति के जरिए मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा किया। वे वर्ष 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री बने रहे। अब सीएम बनने के बाद भी उन्हें गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 13, 2023

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma : दूध बेचते थे राजस्थान के नए सीएम, अब गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma : दूध बेचते थे राजस्थान के नए सीएम, अब गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेची थी और आज देश के इतने बड़े पद पर आसीन हुए। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक समय दूध बेचा करते थे। उनका जीवन कृषि से शुरू हुआ। भजनलाल ने चुनौतीपूर्ण हालात में ही पढ़ाई के साथ राजनीति के जरिए मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा किया। वे वर्ष 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री बने रहे। अब सीएम बनने के बाद भी उन्हें गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है।
दरअसल, सीएम भजन लाल को जवाहर सर्किल स्थित फ्लैट से सहकार मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। देर रात ही उन्हें परिवार सहित यहां लाया गया। जब तक उन्हें मुख्यमंत्री आवास नहीं मिलेगा, तब तक उन्हें गेस्ट हाउस में ही रखा जाएगा। शर्मा अभी तक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल पर रह रहे थे। जैसे ही उन्हें सीएम बनाया गया, वैसे ही सात मंजिल तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई। यहां लिफ्ट भी खराब थी, जिसे भी हाथोंहाथ सही करवाया गया। हालांकि बाद में समीक्षा की गई तो सुरक्षा कारणों से उन्हें यहां से शिफ्ट करवा दिया गया।

सांगा बाबा के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से मुलाकात
सुबह शर्मा सपत्नीक सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में विद्यमान सांगा बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने सांगानेर के पूजनीय संघीजी जैन मन्दिर, त्रिपोलिया बालाजी मंदिर, गुरुद्वारा के दर्शन किए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बधाईयां स्वीकार की। सुबह ही उनके आवास के बाहर समर्थक बधाई देने पहुंच गए। हालांकि यहां पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोके रखा।

यह भी पढ़ें :-First Cm From Jaipur : जानिए जयपुर से आखिर इतने बरस बाद क्यों मिला पहला मुख्यमंत्री

Story Loader