31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की मोनालिसा का राजस्थान कनेक्शन, वीडियो में बताया इस जिले की है रहने वाली

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में धूम मचा रही वायरल गर्ल मोनालिसा, नीली आंखों की साधारण सी दिखने वाली लड़की अब बनी प्रोफेशनल इन्फ्लुएंसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 21 Jan 2025, 5:54 PM IST

Monalisa

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कई साधु संतों के सोशल मीडिया पर हर दिन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में एक है रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा। जिसे इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है। साथ ही उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं। मोनालिसा का राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया है।

बड़ी-बड़ी नीली आंखों वाली एक साधारण सी रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट यूजर्स भर-भरकर प्यार लूटा रहे हैं। मोनालिसा की सुंदरता के हर दिन आने वाले वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।

शिखा भी हो रही वायरल

मोनालिसा के साथ उसकी बहन शिखा भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। कई बार लोग दोनों बहनों में अंतर भी नहीं कर पाते हैं। शिखा मोनालिसा के चाचा की लड़की है। वह भी महाकुंभ में माला बेचने ही आई है।

राजस्थान कनेक्शन

महाकुंभ के दौरान इंटरनेट पर वायरल हो रही माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा का राजस्थान से कनेक्शन है। दरअसल, वह चित्तौड़गढ़ की मूल निवासी है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ से उनका परिवार मध्यप्रदेश के खरगौन में शिफ्ट हो गया है।

वीडियो और सेल्फी के लिए लग रही लाइन

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु जहां स्नान और धर्म पुण्य कर रहे हैं। वहीं उनकी नजर मोनालिसा को भी ढूंढ़ती है। मेले में आए हजारों लोग मोनालिसा का वीडियो बना रहे हैं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

ब्यूटीपार्लर में सज रही गांव की छोरी

इंटरनेट पर धूम मचा रही मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महाकुंभ के दौरान ही उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है। इसके चलते अब मोनालिसा ब्यूटीपार्लर में सज धज कर नए वीडियो बना रही है। उसके नए वीडियो में एक महिला उसके लंबे घने बालों में हेयर स्ट्रेटनर से कर्ली करती नजर आ रही है। साथ ही, वायरल गर्ल होंठों पर डार्क लिपस्टिक लगा रही है।