15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीडिग्गी कल्याणजी का लक्खी मेला शुरू, कनक दंडवत करते जा रहे श्रद्धालु, लाखों में जुटेंगे लोग

Diggipuri Kalyandhani Lakhi Fair: 'बाजै छै नौबत बाजा, म्हारा डिग्गीपुरी का राजा... जैसे लोकगीत और कल्याणधणी के जयकारों से गुलाबी नगरी में आस्था की बयार बह निकली। बैंडबाजों की मधुर धुन के बीच हाथी की अगुवाई में श्रीडिग्गी कल्याणजी के दर्शनों के लिए ताड़केश्वर महादेव में लक्खी पदयात्रा रवाना हुई।

3 min read
Google source verification
shri_ji_c.jpg

जयपुर। 'बाजै छै नौबत बाजा, म्हारा डिग्गीपुरी का राजा... जैसे लोकगीत और कल्याणधणी के जयकारों से गुलाबी नगरी में आस्था की बयार बह निकली। बैंडबाजों की मधुर धुन के बीच हाथी की अगुवाई में श्रीडिग्गी कल्याणजी के दर्शनों के लिए ताड़केश्वर महादेव में लक्खी पदयात्रा रवाना हुई। कुछ श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए आगे बढ़े तो कुछ श्रद्धालु हाथों में निशान थामे, नाचते—गाते कल्याणधनी के दर्शनों के लिए रवाना हुए। पदयात्रियों से शहर में ग्रामीण परिवेश भी साकार हुआ।

कनक दंडवत करते हुए रवाना
शहर में अलसुबह से ही पदयात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया। मुख्य पदयात्रा में शामिल होने के साथ कुछ यात्री सुबह से ही डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी कनक दंडवत करते हुए श्रीजी के दर्शनों के लिए रवाना हुई। यात्रा डिग्गीपुरी पहुंचते—पहुंचते लक्खी पदयात्रा में बदल जाएगी। लाखों लोग पैदल चलकर श्रीजी महाराज के हाजिरी लगाएंगे। इस बीच पदयात्री रास्ते में जगह—जगह भजन—संकीर्तन करते हुए चलेंगे।

भजन—संकीर्तन भी
श्रीकल्याण जी डिग्गीपुरी पदयात्रा संघ के नेतृत्व में ताड़केश्वर महादेव मंदिर से श्रीकल्याण धणी की 58वीं लक्खी पदयात्रा हुई है। संघ अध्यक्ष श्रीजी शर्मा ने बताया कि पदयात्री आज मदरामपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान भजन—संकीर्तन होगा।

जगह—जगह भंडारा, प्रसाद वितरण
पदयात्रियों की जगह—जगह चाय—नाश्ता व पुष्प वर्षा से आवभगत की जा रही है, वहीं कई जगहों पर भंडारे शुरू हो गए है। वहीं चौड़ा रास्ता के साथ शहर में जगह—जगह प्रसादी वितरित की जा रही है।

कल हरसूलिया में करेंगे रात्रि विश्राम
इसके बाद 23 अगस्त को पदयात्री हरसूलिया, 24 अगस्त को फागी, 25 अगस्त को चौसला में रात्रि विश्राम करेंगे। पदयात्री 26 अगस्त को डिग्गी कल्याण जी मंदिर पहुंचेंगे। डिग्गीपुरी में शाम 5 बजे शोभायात्रा के साथ मुख्य केसरिया ध्वज चढ़ाया जाएगा। डिग्गी में कल्याणजी के निज मंदिर में गंगोत्री से लाए गंगा जल से श्री कल्याणजी का अभिषेक किया जाएगा।

32 मीटर में हाथों से बनी पोशाक करेंगे धारण
श्रीजी महाराज के मुख्य मेला झांकी 26 अगस्त को सजेगी, जिसमें देश—विदेश के फूलों से कल्याण धणी श्रीजी का विशेष शृंगार किया जाएगा। इस दिन कल्याणजी महाराज को 32 मीटर कपड़े की हैंडमेड पोशाक धारण करवाई जाएगी। श्रीजी महाराज झूले में विराजे नजर आएंगे।

26 अगस्त तक मेला
मंदिर पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुख्य मेला 22 से 26 अगस्त तक होगा। अभी जहां मेले में हजारों लोग दर्शन करने पहुंचे रहे है, वहीं मुख्य मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। मुख्य मेले में श्रीजी महाराज का विशेष शृंगार किया जाएगा।