
Rajasthan Assembly Election 2018
Rajasthan Assembly Election 2018 : 2018 के विधानसभा चुनावों में जब कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में लौटी, तो उसके पास भाजपा के 73 के मुकाबले 27 विधायक अधिक थे। कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं। एक महीने बाद जब रामगढ़ सीट के लिए चुनाव हुआ तो यह सीट भी कांग्रेस के खाते में चली गई जिससे सीटों की संख्या 100 हो गई। लेकिन 38 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां किसी भी पार्टी के विजेताओं की जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था, जो करीबी मुकाबले का प्रतिबिंब था और यह सीटें किसी के भी खाते में जा सकती थीं।
2018 में 9 विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर 1,000 वोटों से भी कम था. इनमें भीलवाड़ा की आसींद सीट भी शामिल है, जहां बीजेपी के जब्बर सिंह सांखला ने कांग्रेस के मनीष मेवाड़ा को महज 154 वोटों से हराया। वहीं, कड़ी टक्कर के बाद बीजेपी पीलीबंगा सीट सिर्फ 278 वोटों से जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह खेतड़ी सीट पर 957 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि हाकम अली खान और शाले मोहम्मद ने फतेहपुर और पोकरण सीटों पर क्रमश: 860 और 872 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। शाले मोहम्मद वर्तमान में अशोक गहलोत सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री हैं।
29 सीटें जहां जीत का अंतर 1000 और 500 था
-फुलेरा (1132 वोट) - भाजपा
-चौमूं (1288 वोट) - भाजपा
-बेगूं (1661 वोट)- कांग्रेस
-चूरू (1850 वोट) - भाजपा
-मकराना (1488 वोट) - भाजपा
-मालवीय नगर (1704 वोट) - भाजपा
-सांगोद (1868 वोट) - कांग्रेस
-खानपुर (2265 वोट) -भाजपा
-मंडावा (2346 वोट) - भाजपा
-पचपदरा (2395 वोट) - कांग्रेस
-मसूदा (3374 वोट) - कांग्रेस
-रानीवाड़ा (3405 वोट) - भाजपा
-सूरजगढ़ (3425 वोट) - भाजपा
-चाकसू (3431 वोट) - कांग्रेस
-भीम (3714 वोट) - कांग्रेस
-वल्लभनगर (3719 वोट) - कांग्रेस
-छबड़ा (3744 वोट) - कांग्रेस
-बहरोड़ (3836 वोट) - निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
-शाहपुरा (3855 वोट) - निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
-नदबई (4094 वोट) -बसपा
-चोहटन (4262 वोट) - कांग्रेस
-खंडेला (4348 वोट) - निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
-गोगूंडा (4413 वोट) - भाजपा
-घटोल (4449 वोट) - भाजपा
-तिजारा (4457 वोट) - बसपा
-ब्यावर (4502 वोट) - भाजपा
-सागवारा (4582 वोट) - बीटीपी
-बांदीकुई (4764 वोट) - कांग्रेस
-भोपालगढ़ (4962 वोट) - आरएलपी
9 सीटें जहां जीत का अंतर 1000 वोटों से कम रहा
-असींद (154 वोट) - भाजपा
-मारवाड़ जंक्शन (251 वोट) - निर्दलीय
-पीलीबंगा (278 वोट) - भाजपा
-बूंदी (713 वोट) - भाजपा
-फतेहपुर (860 वोट) - कांग्रेस
-पोकरण (872 वोट) - कांग्रेस
-दांता रामगढ़ (920 वोट) - कांग्रेस
-सिवाना (957 वोट) - भाजपा
-खेतड़ी (957 वोट) - कांग्रेस
Published on:
31 Oct 2023 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
