
Rajasthan Election: राजस्थान भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़िए क्या-क्या होंगी घोषणाएं
विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है। भाजपा ने अभी तक अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी नहीं किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद यह संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इस पत्र में सरकार बनने के बाद पांच साल तक किए जाने वाले कामों का लेखा—जोखा होगा।
संकल्प पत्र पर छत्तीसगढ़ के संकल्प पत्र की छाया नजर आएगी। वहां की तरह यहां भी महिलाओं, युवाओ और किसानों पर फोकस किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पार्टी संकल्प पत्र में वित्तीय प्रबंधन को भी शामिल करेगी। यानि योजना के लिए पैसा कहां से आएगा और किस तरह खर्च किया जाएगा। इसका भी उल्लेख किया जाएगा। संकल्प पत्र के लिए बनी समिति ने पूरा काम कर लिया है। पत्र में कांग्रेस की सात गारंटियों का भी जवाब होगा। गौरतलब है कि पार्टी ने संकल्प पत्र निर्माण के लिए समिति का गठन किया है। इसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल हैं।
महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महिला अपराधों को लेकर गहलोत सरकार पिछले पांच साल से कटघरे में हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार, मारपीट सहित कई तरह के हजारों केस दर्ज हुए हैं। ऐसे में भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही अपराध मुक्त राजस्थान का भी विजन दिखाई देगा।
पेपर लीक रोकने पर भी फोकस
गहलोत सरकार में जिस तरह से पेपर लीक हुए हैं, उसे देखते हुए संकल्प पत्र में इसे रोकने पर भी पूरा फोकस होगा। साथ ही सामाजिक सुरक्षा के साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने का भी संकल्प लिया जाएगा। पांच साल में निकाली जाने वाली भर्तियों का भी इसमें उल्लेख किया जाएगा।
किसान कर्जमाफी भी होगी शामिल
गहलोत सरकार ने किसान कर्जमाफी की घोषणा की थी। मगर भाजपा आज तक आरोप लगाती है कि कर्जमाफ नहीं हुआ। ऐसे में पार्टी किसान कर्जमाफी को लेकर भी संकल्प पत्र में विशेष उल्लेख करेगी। इसके अलावा किसानों की उपज की खरीद और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर भी विशेष घोषणा होगी।
Published on:
11 Nov 2023 10:16 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
