जोशी ने कहा कि ये वहीं कांग्रेस सरकार है, जिसने राजस्थान में राम दरबार को तोड़ा, उच्च न्यायालय में राम के पैदा नहीं होने का हलफनामा दिया, शिव मंदिर को तोड़ा। वहीं दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार है, जिसने राजस्थान सहित देशभर के मंदिरों को जोड़ने और जीर्णोद्धार का कार्य किया है। इसी कांग्रेस सरकार ने लंपी बीमारी के दौरान मुआवजा देने में गौपालकों से भेदभाव किया। हजारों की संख्या में गौमाता की मौत हुई और इस कांग्रेस सरकार ने कुछ ही लोगों को मुआवजा दिया।