
राजस्थान पुलिस (फोटो-पत्रिका)
Married Woman Died In Bassi: जयपुर में बस्सी थाना इलाके के जटवाड़ा गांव में एक महिला 10 जुलाई को दो बच्चों के साथ 30 फीट गहरे कुएं में कूद गई थी ग्रामीणों को पता चलते ही तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को इलाज के बाद घर भेज दिया लेकिन 11 जुलाई को महिला की फिर तबीयत बिगड़ गई थी जिसको जयपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला के पिता ने ससुराजनों के खिलाफ बस्सी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि दोनों बच्चे अब भी स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।
थाना अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जटवाड़ा निवासी पिंकी (32 )पत्नी बाबूलाल सैनी पुत्री लल्लू राम सैनी 10 जुलाई को पांच वर्षीय व दो वर्षीय दो बच्चों के साथ पास ही स्थित एक 30 फीट गहरे सूखे कुएं में कूद गई थी। आसपास के लोगों को जब उसके कुएं में कूदने की जानकारी लगी तो लोगों ने दौड़कर तीनों को बाहर निकाला। जहां दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ थे। साथ ही घायल पिंकी को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे घर ले आए।
इसी दौरान देर रात को उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। परिजनों ने उसे फिर सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता लल्लू राम ने ससुराल पक्ष के लोगों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी में ससुराल वालों को हैसियत से भी बढ़कर स्त्रीधन दिया था। लेकिन इसके बावजूद पति बाबूलाल, ससुर जगदीश, सास नानगी, देवर रवि उसे परेशान कर मारपीट करते थे। परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से हो रहे उत्पीड़न और प्रताड़ना के कारण पिंकी मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी तथा कई बार उसने अपने मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी थी। इन लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या की है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का मौका मुआयना करा जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
13 Jul 2026 08:30 am
Published on:
13 Jul 2026 08:30 am
