scriptRajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव रिजल्ट पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े बयान, इन बड़े नेताओं ने क्या कहा जानें | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव रिजल्ट पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े बयान, इन बड़े नेताओं ने क्या कहा जानें

Rajasthan Election Result : राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023 पर कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने दावे कर रही है। जानें जीत को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा।

जयपुरDec 01, 2023 / 03:48 pm

Sanjay Kumar Srivastava

congress_-_bjp.jpg

Rajasthan Election Result

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023 पर भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रही है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, राजस्थान में प्रचंड बहुमत से 135 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। लोगों का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है और यह विश्वास निश्चित रूप से एक प्रचंड जीत में 3 तारीख को दिखाई देगा। वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है और नतीजे चौंकाने वाले आएंगे। भाजपा पहले दिन से ही आपस में झगड़ रही थी, भाजपा की कोई नीति नहीं थी, कोई एजेंडा नहीं था।


बदलने वाला है ‘राज नहीं रिवाज’ – गौरव वल्लभ

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि राजस्थान में ‘राज नहीं रिवाज’ बदलने वाला है क्योंकि कांग्रेस बहुमत से जीतने जा रही है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में बन गई सरकार, यहां देखों एक बार…

निश्चिततौर पर सत्ता में आने वाली है भाजपा – गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जादू के खेल खेलने का काम अशोक गहलोत का है। भाजपा जन भावनाओं को एकीकृत करके कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जन आक्रोश को उजागर करके उसकी ताकत पर चुनाव लड़ रही थी। निश्चित तौर पर भाजपा सत्ता में आने वाली है।

कांग्रेस के विकास मॉडल पर मुहर लगाई – प्रताप सिंह खाचरियावास

कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस सरकार बना सकती है क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के विकास मॉडल विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना अधिक है। लोगों ने कांग्रेस के विकास मॉडल पर मुहर लगा दी है।

उनकी (कांग्रेस) गारंटी खोखली – राज्यवर्धन राठौर

भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने कहा, राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है। हर तरह से उनकी (कांग्रेस) गारंटी खोखली है। प्रधानमंत्री मोदी का 10 साल का कार्यकाल ऐसा है जिससे लोगों के मन में विश्वास बन गया है।

यह भी पढ़ें – … तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव रिजल्ट पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े बयान, इन बड़े नेताओं ने क्या कहा जानें

ट्रेंडिंग वीडियो