
Photo- Social Media
IAS Rajesh Meena: राजस्थान के मूल निवासी और 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राजेश कुमार मीना को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 30 जून 2025 को निवर्तमान मुख्य सचिव सुजाता सौनिक की सेवानिवृत्ति के बाद की गई। उनकी नियुक्ति की खबर से सवाई माधोपुर और पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। राजेश मीना पूर्व सांसद जसकौर मीना के दामाद हैं।
हाल ही में 29 जुलाई 2024 को उन्हें उत्तर प्रदेश का गृह सचिव नियुक्त किया गया था। इस पद पर उन्होंने कानून-व्यवस्था, पुलिस सुधार और अपराध नियंत्रण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। जिनमें जिला मजिस्ट्रेट और विभागीय सचिव जैसे पद शामिल हैं।
राजेश कुमार मीना का जन्म उनियारा में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान में ही हुई। वे 1988 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस अधिकारी बने। राजेश मीना ने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश कैडर से की। वह पूर्व बीजेपी सांसद जसकौर मीणा की बड़ी बेटी अर्चना मीना के पति हैं। राजेश मीना के पिता रामगोपाल मीना सवाईमाधोपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। उनकी पत्ती अर्चना मीना स्वदेशी जागरण से जुड़कर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
Published on:
30 Jun 2025 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
