जयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए शहर में एक और विकल्प मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (Rajasthan International Centre) का उद्घाटन करेंगे। झालाना संस्थानिक क्षेत्र इस सेंटर का शिलान्यास मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत ने 19 अप्रेल, 2013 को किया था। 10 वर्ष बाद इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा।
खास-खास
कुल लागत : 140 करोड़
कुल क्षेत्रफल : 7.44 हैक्टेयर
भूतल पर ये
कन्वेन्शन हॉल : इसका इंटीरियर जयपुर के सिटी पैलेस की तर्ज तैयार किया गया है। हॉल से एक गार्डन को भी जोड़ा गया है।
क्षमता : 500 व्यक्तियों के लिए
मुख्य सभागार: दीवारों को जैसलमेर किले के महलों, मेहराबों की दीवारों वाले पैटर्न से सजाया गया है। जैसलमेर के पत्थर से तराशा गया है।
क्षमता : 650 व्यक्तियों के लिए
सेंट्रल लॉबी: पोर्च में प्रवेश के साथ ही सेंट्रल लॉबी दिखी। दीवारों पर ग्लास ठिकरी आर्ट वर्क और गोल्ड लिफिंग वर्क की कारीगरी से उकेरा गया है। चार कैप्सूल और चार मुख्य लिफ्ट भी हैं।
प्रथम तल
मिनी ऑडीटोरियम : दो ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। स्टेज पर एलईडी डिस्प्ले पैनल, प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है।
क्षमता : 172 व्यक्तियों के लिए
मल्टीपर्पज हॉल: मेहराबों और बड़ी-बड़ी खिड़कियों से हॉल में प्राकृतिक रोशनी आएगी। दीवारों पर मारवाड़ी चित्रकारी दिखेगी। सुंदर मेहराबों के बीच उदयपुर की झीलों और महलों की झांकियां को उकेरा गया है।
क्षमता: 200 व्यक्तियों के लिए
कॉन्फ्रेस हॉल: दो हॉल बनाए गए हैं। हॉल की दीवार पर जोधपुर के मंडोर उद्यान की छतरी के म्यूरल को स्थापित किया गया है।
क्षमता: 110 और 90 व्यक्तियों के लिए
द्वितीय तल
लाइब्रेरी : यहां 40 वर्क स्टेशन और 20 डेस्कटॉप युक्त लाइब्रेरी बनाई गई है। अभी यहां 1000 किताबें हैं। 2500 किताब रखे जाने की क्षमता है।
क्षमता: 100 व्यक्तियों के लिए
लैक्चर हॉल: दो हॉल हैं। इंटरेक्टिव डिस्प्ले पैनल लगाए गए हैं।
क्षमता : 51-51 व्यक्तियों के लिए
रेस्टोरेंट- ओपन टैरेस रेस्टोरेंट भी विकसित किया गया है। चारों ओर बिजली के हैरिटेज पोल के साथ बाहरी रोशनी की भी व्यवस्था की गई है।
क्षमता : 156 व्यक्तियों के लिए
ये भी होगा
-मेम्बर लाउंज में एलईडी, टीवी और वाईफाई की सुविधा मिलेगी।
-240 वाहनों के लिए डबल बेसमेंट पार्किंग भी बनाई गई है।
-निम्न भूतल पर एग्जिबिशन हॉल, १२५ व्यक्तियों के लिए रेस्टोरेंट, सेंट्रल लॉबी भी बनाई जाएगी।
-तीन लैंडस्कैप गार्डन विकसित किए गए हैं।
आगे ये
-44 कमरों के गेस्ट हाउस का निर्माण भी होगा। छह अक्टूबर 22 को सीएम ने इसका शिलान्यास किया था। 41 करोड़ रुपए से ये काम हो रहा है। फरवरी, 2024 तक इस काम को पूरा किया जाएगा।