scriptRajasthan : भीषण गर्मी से फलों की कीमतें जबरदस्त बढ़ी, जून में घट सकते हैं दाम | Rajasthan Jaipur Fruit Prices increased Due to Extreme Heat Prices may Decrease in June Month | Patrika News
जयपुर

Rajasthan : भीषण गर्मी से फलों की कीमतें जबरदस्त बढ़ी, जून में घट सकते हैं दाम

Fruit Prices increased : राजस्थान की राजधानी जयपुर में फलों की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले जून में दाम घट सकते हैं।

जयपुरMay 12, 2024 / 11:47 am

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan Jaipur Fruit Prices increased Due to Extreme Heat Prices may Decrease in June Month

फलों की कीमतें बढ़ी

Fruit Prices increased : भीषण गर्मी में फलों के दाम तेवर दिखा रहे हैं। फालसे, आलूबुखारा, अंगूर, नारियल, सेब, अनार के दामों में बीते 15 दिन में 30 से 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सी-स्कीम, वैशाली नगर, राजापार्क, मालवीय नगर, बनीपार्क सहित अन्य पॉश इलाकों में ठेलों, रिटेल स्टोर पर मुनाफाखोरी हावी है। जयपुर में खरबूजे बगरू, लालसोट, बेगस से और तरबूज कालवाड़, चौमूं, चाकसू सहित आसपास की जगहों से मुहाना, लालकोठी जैसी मंडियों में बिकने आ रहे हैं। जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण फलों की कीमतें बढ़ी हैं। नारियल पानी गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य जगहों से आ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा मांग तरबूज, नारियल पानी की है। संभावना है कि आवक बढ़ने से जून की शुरुआत से फलों की कीमतें कम हो जाएंगी।
फल – थोक – लोकल – मंडी – ठेला – ऑनलाइन
आम 40 60 70 80 से 90
फालसा 130 220 280 320
तरबूजा 8 15 20 25
खरबूजा 20 से 30 40 60 80
अनार 110 160 180 से 200 200
नारियल प्रति नग 50 60 65 70
(भाव- रुपए प्रति किलो, अन्य जगहों पर भाव में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें –

Rajasthan : तेज गर्मी की वजह से सब्जियां हुईं महंगी, उपभोक्ता मायूस, ऑनलाइन पर और अधिक हैं कीमतें

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan : भीषण गर्मी से फलों की कीमतें जबरदस्त बढ़ी, जून में घट सकते हैं दाम

ट्रेंडिंग वीडियो