
जयपुर।
कोरोना के संकट काल के दौर में जहां राजनीतिक बयानबाजियां भी हो रही हैं तो वहीं राजनेता ही सामाजिक सरोकारों के लिए भी बढ़चढ़कर आगे आ रहे हैं। इसी मुश्किल दौर में अब प्रदेश के सांसदों ने भी ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सांसदों की ओर से कहीं हेल्प लाइन कंट्रोल रूम स्थापित किये गए हैं तो कहीं सांसद कोष या व्यक्तिगत रूप से राशि जारी की जा रही है।
सांसदों ने क्षेत्र की जनता को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अपने-अपने कार्यालयों में हेल्प लाइन डेस्क और कंट्रोल रूम शुरू किये हैं। इन सेवा केंद्रों के विशेष फोन नंबर जारी किये गए हैं नंबरों पर कोई भी व्यक्ति कोविड-19 सम्बन्धी समस्या बता सकता है। मिली समस्याओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों या कार्यकर्ताओं के ज़रिये त्वरित समाधान करने की कोशिशें की जा रही हैं।
इन सांसदों ने शुरू की हेल्प लाइन डेस्क
कोरोना संक्रमण काल में क्षेत्र की जनता को मदद पहुंचाने के लिए जिन सांसदों ने विशेष हेल्पलाइन डेस्क या कंट्रोल रूम शुरू किये हैं, उनमें केंद्रीय राज्य मंत्री व् बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी प्रमुख हैं।
प्रदेश स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर्स भी सक्रीय
प्रदेश भाजपा की ओर से बीते दिनों प्रदेश स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर्स भी जारी किये गए हैं। कोविड-19 के दौरान आमजन की सहायता के लिए संचालित हो रहे हेल्पलाइन के नंबर 89292-08080 है।
... इधर सांसद शेखावत ने दिए 50 लाख रूपए
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व् जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कोरोना की रोकथाम के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये की त्वरित सहायता उपलब्ध कराई है। शेखावत ने कहा है कि जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस राशि से ऑक्सीजन कंसट्रेंटर और अन्य जीवनरक्षक दवाएं खरीद सकेंगे। सांसद निधि से होने वाली खरीद के लिए जोधपुर जिला परिषद के सीईओ को अधिकार दिया गया है।
जीतेंगे हम, हारेगा कोरोना : शेखावत
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर हम सबके लिए चिंता का विषय है। हमें धैर्य बनाए रखते हुए एक-दूसरे की हरसंभव सहायता करनी होगी। यह जरूरी है कि संक्रमितों को उचित चिकित्सा तत्काल उपलब्ध हो और दवाओं में कमी न आए। उन्होंने कहा कि जीतेंगे हम-हारेगा कोरोना।
Published on:
25 Apr 2021 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
